चोरी की मोटरसाइकिल के साथ को पुलिस ने तीन दबोचा

मढौरा:मशरख- छपरा पथ एसएच 90 पर गौरा ओपी प्रभारी अरविन्द कुमार यादव वाहन चेकिंग में वाहन चेंकिग कर रहे थे । दोपहर12:30 बजे के करीब गौरा की तरफ से जा रही एक बाइक पर तीन लोग छपरा की तरफ जा रहे थे। पुलिस को देखते ही बाइक सवार अपनी स्प्लेंडर प्रो बाइक को पीछे घुमाते हुए भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस को शंका होने पर उन गाड़ी का पीछा किया और बाइक के साथ सवार को पकड़ लिया। गिरफ्तार तीनो युवकों ने अपनी पहचान गौरा ओपी के हथिसार निवासी मुकेश कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार बताया है । बाद में पुलिसिया करवाई को देखते हुए कई अन्य राहगीर जुट गये, बाइक सवार कागजात नही दे सके । पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।