मांझी(सारण)। प्रखंड के आदर्श ग्राम बरेजा उसरा के मैदान में स्व. रवींद्र बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच नवलपुर और ताजपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए नवलपुर टीम के खिलाड़ियों ने पूरे ओवर में 5 विकेट खोकर कुल 144 रन बनाए। जिसके जवाब में खेलने उतरी ताजपुर की टीम मात्र 74 रन बना कर आल आउट हो गई और नवलपुर की टीम ने 70 रन से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। नवलपुर से खेलते हुए बिगन सिंह ने सर्वाधिक 32 रन बनाया। वहीं 20 रन बना कर व दो विकेट हासिल करने वाले बबलू यादव मैन ऑफ द मैच घोषित किये गए। मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया। मौके पर जय किशोर सिंह, हरिओम बाबा, शम्भूनाथ सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।