
धूमधाम के साथ मनाया गया 73वाॅ गणतंत्र दिवस।
प्रखंड में शान से लहराया तिरंगा।
सुवास कुमार/पानापुर(सारण) । प्रखंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया ।स्थानीय प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख पुष्पा देवी ,उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर एवं गांधी स्मारक पर विधायक जनक सिंह ,बीआरसी पर बीईओ अशोक कुमार ,थाना परिसर में थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने तिरंगा फहराया । वही जिला पार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर ने जीपुरा स्थित एमएस पब्लिक स्कूल एवं मुड़वा स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में राष्ट्रध्वज फहराया । इसके अलावे मध्य विद्यालय भोरहां में नवल किशोर राय, प्राथमिक विद्यालय जीपुरा में कुमारी प्रभावती , आर एम पब्लिक स्कूल में श्री बालदेव राय सहित सभी सरकारी व निजी विद्यालयों तथा विभिन्न पंचायत भवनों पर मुखिया एवं ग्राम कचहरी पर सरपंचो ने तिरंगा फहराया ।




Recent Comments