त्रिवेणी डूबे प्रभु बैरवा की पत्नी को दी SDM सोनी ने पचास हजार की सहायता राशि
देव प्रकाश साहु
मांडलगढ़ 9 जून। मूकुनपुरिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर न्याय आपकै द्वार शिविर उपखण्ड प्रभारी अर्पिता सोनी की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। शिविर मे 24 फरवरी को त्रिवेणी मे डूबने से प्रभूलाल बैरवा की मौत हो गयी थी। उपखंड अधिकारी के प्रयासों से पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास हजार रूपये कि सहायता दी गई।
इस अवसर पर तहसीलदार महावीर शर्मा, नायब तहसीलदार कैलाश टैलर, महुआ मण्डल अध्यक्ष जगदीश चंद बैरवा, माण्डलगढ ग्रामीण अध्यक्ष अनिल पारीक, रामसिह जोशी, पुष्प कुमार जैन, हरिलाल जाट, प्रभुलाल तैली, लादूलाल रायका, शम्भुलाल पारीक, उपसरपंच भोजालाल धाकड, सहित ग्रामवासी उपस्थित थै।




Recent Comments