
तरैया,(सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार को सौर मेला 2026 एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर तरैया बीडीओं विभु विवेक ने जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में योजना के तहत मिलने वाले अनुदान, सौर संयन्त्र की स्थापना तथा सौर ऊर्जा के फायदे बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर संयन्त्र लगाने के लिए सरकारी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके के तहत मिलने वाले अनुदान में 1 किलोवाट सोलर संयन्त्र की अनुमानित लागत 75 हजार रुपये, जिस पर 30 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। वहीं 2 किलोवाट सोलर संयन्त्र की अनुमानित लागत 1.50 लाख रुपये, जिस पर 60 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। वहीं 3 किलोवाट सोलर संयन्त्र की अनुमानित लागत 2.10 लाख रुपये है जिस पर 78 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। बैठक में बताया गया कि सौर ऊर्जा संयन्त्र लगाने के लिए उपभोक्ताओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। बैठक में बीडीओ विभु विवेक, प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह ‘विक्कू’, जेई पंकज कुमार, एमओ काजल तिवारी, बीडीसी माधुरी सिंह, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, सरपंच संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष रवि सिंह, सरपंच बिगन राय, अजीत रंजन, पूर्व सरपंच राजू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, नीरज सिंह, राजीव रंजन उर्फ टुलु सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल थे।




Recent Comments