पानापुर में अंतिम दिन पैक्स अध्यक्ष पद हेतु 12 नामांकन,तीन पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन तय

पानापुर(सारण): पैक्स चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 12 जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 40 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया । अध्यक्ष पद के बेलौर पंचायत से शंभु राय , सतजोड़ा से राहुल कुमार सिंह , धेनुकी पंचायत से रणविजय सिंह , रसौली पंचायत से राजीव कुमार सिंह और उमेश सिंह , बसहिया पंचायत से सत्येंद्र शर्मा ,रविनंदन सिंह ,रविन्द्र सिंह और ब्रजेश कुमार सिंह , कोंध पंचायत से अजीत कुमार सिंह ,निपु कुमारी और देवेन्द्र कुमार ओझा ने नामांकन किया ।नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति के पश्चात प्रखंड के तीन पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। बकवा पंचायत से नीलम देवी ,महम्मदपुर पंचायत से संजय कुमार सिंह एवं भोरहाॅ से शत्रुघ्न राय का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।