सिवान :आग लगने से दो लाख की संपत्ति जली
न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 बड़हरिया (सिवान) :
थाना क्षेत्र में रसूलपुर गांव के शाह टोला में नूर बसर साईं के घर में शनिवार की रात ढिबरी से आग लग जाने से दो झोपड़ियां जल गईं, जिसमें रखे खाने पीने के सामान, गहने, रुपये, कपड़े, अनाज सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जल गई।
बताया गया कि नूर बसर साईं पुत्री की शादी के लिए सामान जुटा रहे थे। सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया भरत राम ने परिजन को खाने-पीने की व्यवस्था कराई है। सीओ वकील सिंह ने कर्मचारी नासिर अहमद को भेज कर जांच कर क्षति का आंकलन कराया है।