पानापुर के सरौंजा भगवानपुर स्थित सारण तटबंध का जदयू नेता ने किया निरीक्षण

#सुवास कुमार /पानापुर :
पानापुर (सारण): रविवार को सरौंजा भगवानपुर स्थित सारण तटबंध का जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। जदयू नेता ने कटाव निरोधक कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से तटबंध के पहले की स्थिति व वर्तमान हालात के बारे में पूछताछ की। आम लोगों ने सरकार द्वारा इस साल कराये गए कटाव निरोधक कार्य को संतोषप्रद बताया। जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सारण तटबंध अब काफी मजबूत हो गया है । इसलिए पब्लिक को चिंता करने की जरूरत नहीं है। कटाव से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में बैग का भी भंडारण हो चुका है। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि बब्लू सिंह, दशई महतो, सुदामा शर्मा, ओमप्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।