हम जनता के टिकट से आपके बीच आये है, और जनता हमारी ताकत-मुखिया संगम बाबा

तरैया विधानसभा के विकास के लिए कृत संकल्पित हूँ,और इसको पूरा करने के बाद ही चैन की सांस लूँगा-संगम बाबा

इसुआपुर (सारण):- जब क्षेत्र का प्रतिनिधित्व शिक्षित, युवा, व ऊर्जावान व्यक्ति करेगा तो ज़ाहिर है की क्षेत्र का उन्नति और प्रगति होगा। हम जनता के टिकट से आपके बीच आये है, और जनता हमारी ताकत है। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने इसुआपुर के महुली, अगौथर सुंदर, नंदा, पांडेय टोला, डटरा, नवादा, समेत आधा दर्जन गांवों में जनसंवाद के दौरान कहीं। वही संगम बाबा ने बताया कि तरैया विधानसभा के विकास के लिए कृत संकल्पित हूँ। और इसको पूरा करने के बाद ही चैन की सांस लूँगा। साथ ही आगामी 3 नवंबर को अपने चुनाव चिन्ह टॉर्च छाप पर मतदान करने की अपील की। मौके पर अभिषेक सिंह, अजय सिंह, शम्भू यादव, राजेश बाबा, उदय पांडेय, महेश्वर यादव,राजेश बाबा, रवि उपाध्याय, रंजीत बाबा समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।