पानापुर के धेनुकि पंचायत के एक मात्र वार्ड सदस्य के पद के लिए हुए उप-चुनाव में राशमनी देवी विजयी घोषित
#रिपोर्ट : सुवास कुमार /पानापुर
पानापुर(सारण) : प्रखण्ड के धेनुकी पंचायत के वार्ड संख्या 2 (दो) के लिए हुए उप-चुनाव में राशमनी दवी विजयी घोषित हुई हैं।प्रखण्ड मे हुए एकमात्र पद के चुनाव में कुल 449 मतदाताओं मे से कुल 289 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।इस प्रकार लगभग 64प्रतिशत मतदान हुआ।मतदान के एक घंटा बाद प्रखण्ड मुख्यालय में वोटो की गिनती हुई।जिसमें अशोक सिहं को कुल 37मत मिले तथा हीरा राम को कुल 75मत मिले जबकि राशमनी देवी को कुल 177मत प्राप्त हुए।बताते चले की इस पद पर पूर्व से विजेता के पति सुरेश राय विजयी हुए थे।उनकी मृत्यु के पश्चात ये पद खाली हुआ था।सहानुभूति वोट मिलने के कारण राशमनी देवी इतनी बड़ी अन्तर से जितने मे सफल रही।




Recent Comments