बाइक की टक्कर में तीन घायल
✍परवेज अख्तर/सिवान;
गोरेयाकोठी. थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार पर सुबह 11 बजे दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आमने-सामने दोनों बाइकों में टक्कर हो गयी. दोनों बाइक पर सवार चंदौली गांव के अभिमन्यु कुमार यादव 16 वर्ष व सोनू कुमार यादव 14 वर्ष दोनों राजेंद्र यादव के लड़के तथा दूसरी बाइक पर सवार राजन खान पिता अशरफ खान गोपालगंज जिले के बिशुनपुरा गांव निवासी घायल हा गये. तीनों जख्मी को गोरेयाकोठी पीएचसी पर पहुंचाया गया. मौके पर एसआई सुरेश सिंह पहुंचकर दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेते हुए थाने लाये. तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद डॉ संजय कुमार ने सीवान सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया.




Recent Comments