परसा के वाजितपुर गांव में डॉग स्कायड दस्ता ने झाड़ी से बरामद युवती के शव मामले में की जांच


परसा (सारण) : थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव में झाड़ी से बरामद छात्रा की शव मामले को निष्पक्ष जांच और उद्भेदन को लेकर एसपी हरि किशोर राय के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार द्वारा डॉग स्कायड दस्ता से रविवार को जांच कराया गया।

डॉग स्कायड दस्ता के प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में घटना स्थल पहुँच से जांच किया गया।जांच के दौरान डॉग स्कायड घटना से पूरब दिशा में गया और दो घर के समीप से वापस घटना स्थल पहुँच पुनः वहा से एक हजार फुट दूर स्थित छात्रा की घर में प्रवेश कर सीढ़ी घर में घुस पुनः घटना स्थल पर वापस आ गया।घटना स्थल से काफी दूर तक या किसी अन्य स्थान पर डॉग स्कायड द्वारा जांच नही करने को लेकर सैकड़ो की संख्या में पहुँचे लोगो के बीच कई प्रकार की चर्चा किया जा रहा था।घटना स्थल से चाकू रुमाल तथा छात्रा की चपल बरामद हुआ था।जिसके आधार पर डॉग स्कायड ने जांच किया।घटना को लेकर परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया है।जांच के दौरान थानाध्यक्ष सुरेश कुमार एसआई विनय सिंह के अलावे पुलिस बल मौजूद थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा की हत्या के सन्दर्भ में प्राथमिकी दर्ज नही किया गया है।परिजनों से आवेदन मिलने ही प्राथमिकी दर्ज कर लिया जायेगा।डॉग स्कायड की जांच और अन्य साक्ष्य के अधार पर पुलिस हत्या की उद्भेदन में जुटी है।जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा।हत्या में संलिप्त अपराधियो पर क़ानूनी करवाई किया जायेगा।मालूम हो की गत शनिवार को बाजीतपुर गाँव के समीप नहर के झाड़ी से एक 15 बर्षीय छात्रा की शव बरामद किया गया था।जिसकी पहचान बाजीतपुर गाँव निवासी वार्ड सदस्य संतोष माँझी की पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में किया गया था।




Recent Comments