मांझी। शनिवार को एक पागल सियार ने मांझी में पांच लोगों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिनका इलाज मांझी पीएचसी में किया गया। घायलों में महिला पुरुष एवं बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि उक्त पागल सियार पहले से छुपा रहता है और अचानक वार कर जख्मी करके फरार हो जाता है। घायल मेहंदी गंज निवासी सुनीता देवी ने बताया कि वे अपनी बहन से मुलाकात करने जा रही थी तभी मांझी चट्टी पर पहुंचते ही उन पर सियार टूट पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आनन-फानन में उन्हें मांझी पीएचसी पहुंचाया गया।वही कौरु धौरु में गुड्डी कुमारी एवं मुकेश कुमार को सियार ने काट कर जख्मी कर दिया। दो अन्य गांवों के लोगों को भी सियार ने काटकर जख्मी किया है। सभी जख्मी लोगों का इलाज मांझी पीएचसी में चल रहा है।