देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
पानापुर (सारण):
थाना क्षेत्र के लगुनी में पुलिस ने छापेमारी कर छह लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया| थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लगुनी निवासी राजेश महतो स्प्रीट शराब का धंधा कर रहा है| जिसे पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया| गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया|