वन विभाग ने पकड़ने से कर लिये थे हाथ खड़े

रसूलपुर/एकमा। थाना क्षेत्र के बृति बनपुरा गांव में पागल बंदर ने दर्जनो लोगों को काट घायल कर दिया।गंभीर रूप से घायल संजय यादव का इलाज पटना चल रहा है।अन्य घायलों में सुधीर साह, विनय शर्मा, राजू कुमार यादव, सोनू सिंह, अजय गिरि, सोनू सिंह शामिल हैं।ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग ने संसाधन का अभाव बताते हुए पकड़ने से हाथ खड़े कर लिये तो स्थानीय जिला पार्षद वर्षा देवी व उनके पति प्रकाश सिंह आगे आये और करीब बीस हजार से ऊपर रूपये खर्च कर मैरवा के बंदर पकड़ने वाली प्राइवेट इम्तेयाज अली की पेशेवर की टीम को बुलाकर बंदर पकड़वाया और वन विभाग छपरा के हवाले कर दिया।




Recent Comments