दो गाड़ी से शराब सहित तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना की गश्त दल ने मंगलवार को गश्त के दौरान एक
स्कॉर्पियो व एक कार से भारी मात्र में शराब के साथ तीन धंधेबाज को
गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामविचार राम ने बताया कि दो गाड़ी से शराब
बरामद हुआ है जिनकी गिनती हो रही है। गिरफ्तार सोनपुर निवासी राकेश
कुमार, पटना निवासी राहुल व पीयूष है।