विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया: सावन की पहली सोमवारी को शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया और बेलपत्र चढ़ाया।सोमवारी को लेकर शहर के विभिन्न शिवालयों सहित श्री रामजानकी मंदिर नागेश्वर धाम शिवालय की भी सफाई की गई थी और आकर्षक साज सज्जा से सजाया गया था।फूलों के साथ मंदिरों में विद्युत सज्जा भी की गई थी।मंदिर समितियों के अनुसार सुबह चार बजे से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।जो देर शाम तक जारी रहा।इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओंं की सुविधाओं को भी ध्यान रखा जा रहा था।सावन में सोमवार के दिन शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए सभी मंदिरों में भीड़ उमड़ती है।पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने संतान वृद्धि के लिए भोलेनाथ पर गेहूं चढाया।मान्यता है कि भगवान शिव को बेलपत्र और जल अर्पित करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं।सावन में शिव भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं।कहीं कांवर यात्रा निकाली जाती है तो कहीं भजन संध्या का आयोजन किया जाता है।