
*रालोसपा के छात्र प्रखण्ड अध्यक्ष बने सोनू*
तरैया(सारण)15.07.2018
मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया में रविवार को युवाओं की एक बैठक रालोसपा के छात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृव में किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के माध्यम से रालोसपा में युवाओ को जोड़ना है।इसी कार्यक्रम के तहत हम आज तरैया पहुँचे है।जिस कड़ी में रालोसपा के छात्र प्रखण्ड अध्यक्ष सोनू सिंह तथा जिला सचिव बिट्टू तिवारी को मनोनीत किया है।युवाओ की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है।जब युवा आगे आयेंगे तब ही देश का वास्तविक विकास होगा और देश की तरक्की धरातल पर दिखाई देगी।उक्त मौके पर डॉ नागनारायन प्रसाद,विजय कुमार प्रजापति,अमित मिश्रा,निरंजन कुशवाहा,नंदन कुमार यादव,भानु प्रताप सिंह,डलु सिंह,शेर सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments