खैरा ढाला के पास गोली मार अज्ञात युवक की हत्या मामले में मृतक की हुई पहचान, निकला जेल में कार्यरत कर्मचारी
#मढ़ौरा थाना क्षेत्र केमुबारक पुर निवासी व छपरा जेल का कार्यरत कर्मचारी था
#मामा खैरा थाना में है ग्रामीण पुलिस के पद पर कार्यरत
छपरा : खैरा थाना के खैरा रेलवे ढाला के पास 11 जुलाई की रात्रि में अपराधियों ने गोली मारकर करीब 29 वर्षीय युवक की हत्या कर दी थी। वह युवक मढौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर पंचायत के मुबारकपुर ग्राम का निवासी राजदेव माझी का पुत्र राजकुमार माझी उर्फ बुद्धू निकला। मृतक छपरा मंडल कारा में कंप्यूटर ऑपरेटर था। मिली सूचना अनुसार 11 जुलाई को जेल से ड्यूटी करने के बाद युवक बाजार समिति स्थित अपने किराए के मकान पर पहुंचा। और वहां से अपने घर मुबारकपुर के लिए चला।उस रात हल्की बूंदाबांदी हो रही थी मौसम विपरीत था इसी दरमियान वह खैरा रेलवे ढाला जैसे पार किया अपराधियों ने उसको गोली मार दी तथा उसके स्प्लेंडर बाइक जिसका नंबर बीआर 29 एम 4484 को लूट लिए तथा फरार हो । गए उक्त बाइक मृतक के रिश्तेदार की है तथा उस बाइक के ऊपर पुलिस का लोगो लगा हुआ है। शुरू में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी इसलिए शव के अन्तःपरीक्षण के बाद सदर अस्पताल छपरा में मृतक के बॉडी को रखा गया था। रविवार के दिन लड़के के पिता राजदेव मांझी ने अपने ससुराल फोन कर कहा कि बबुआ तीन दिन से घर नही आया है और उसका मोबाइल भी नही पकड़ रहा है ।इधर खैरा थाना पुलिस भी मृतक के फोटो को लोगो को दिखा कर पहचान करने में लगी थी।राजदेव मांझी के ससुराल वालों ने बताया कि खैरा थाना क्षेत्र में एक घटना उस दिन घटित हुई है।तब परिजन खैरा थाना में आ कर कपड़े देख कर मृतक की पहचान किए। वे लोग सदर अस्पताल छपरा जाकर मृतक के बॉडी का पहचान किए।कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस प्रशासन ने शव को घर वालों को दे दिया। बताते चले कि मृतक के चचेरा मामा उमेश मांझी खैरा थाना में ही ग्रामीण पुलिस के पद पर कार्यरत है।




Recent Comments