मढ़ौरा(सारण):
थाना क्षेत्र के टेहटी में पुलिस पर हमला करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार टेहटी निवासी ज्ञानी राय का पुत्र सुरेन्द्र कुमार राय बताया गया है । मामले में जेएसआई श्रीचरण राम ने प्राथमिकी दर्ज कराया था । पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था ।