• मुखिया संगम बाबा ने डेवढ़ी पंचायत में मजदूरों व असहायों के बीच राहत सामग्री किया वितरित

सारण/तरैया. प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत के डेवढ़ी दलित व नोनिया बस्ती में सैकड़ों मजदूर व असहाय महिलाएं व पुरुषों के बीच इसुआपुर के डटरा पुरसौली पंचायत के मुखिया संगम बाबा ने राहत सामग्री का वितरण किया. वितरण के मौके पर मुखिया संगम बाबा ने कहा कि इस कोरोना महामारी की संकट काल में दैनिक मजदूरी करने वाले सैकड़ों महिला व पुरुष मजदूरों के समक्ष दो वक्त की भोजन की समस्या दिन प्रतिदिन उत्पन्न हो रही है। इसुआपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सुखा राहत सामग्री के वितरण का कार्य चल रहा है ।वहीं तरैया विधानसभा क्षेत्र के तरैया व पानापुर प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में भी राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है !मुखिया संगम बाबा ने बताया कि गुरुवार को तरैया के डेवढ़ी पंचायत के दलित बस्ती व नोनिया बस्ती में दैनिक मजदूरी करने वाले सैकड़ों महिलाएं व पुरुषों के बीच सूखा राहत सामग्री का वितरण किया गया । उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में लॉकडाउन के कारण मजदूरों को अपने अपने घरों में रहना पड़ रहा है। इस विकट परिस्थिति में सहयोग करने के उद्देश्य से सूखा राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है । मौके पर मुखिया संगम बाबा के साथ राजेश बाबा, विकास बाबा, अक्षय ठाकुर, कौशल सिंह, संजय गांधी, रघुवीर पाठक, अभिषेक मांझी, राजू महतो, रवि प्रकाश सिंह, गोविंद, गोल्डन समेत अन्य नवयुवक शामिल थे।