नौतन:– कर्पूरी विचार मंच द्वारा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को लेकर हुई बैठक

दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट :– नौतन — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा संचालित सात निश्चय योजना को पूर्ण रुप से पूरा करना हि जदयू व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का पहला कर्तव्य है।उक्त बातें नया टोला कर्पूरी चौक पर आयोजित कर्पूरी विचार मंच के बैठक के दौरान पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद महतो ने कही।बैठक मे असहाय लोगो हेतु 02 अक्टूबर को निशूल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को लेकर चर्चा कि गई।शिविर के अध्यक्ष डाक्टर बालमुकुंद शर्मा ने बताया कि आँख,पेट,दाँत,दमा व हृदय रोग से संबन्धित बीमारी का इलाज कुशल डाक्टरों द्वारा कि जाऐगी।जिसमें रोगी को निशूल्क इलाज,दवा व रहने खाने-पीने का उतम प्रबंध किऐ जाऐगें।कर्पूरी विचार मंच के जिला संयोजक सुनिल कुमार ने बताया कि गरीब कन्याओं के शादी के साथ गरीब व असहाय लोगो को उतम स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कि शुरुआत कर्पूरी विचार मंच द्वारा 02 अक्टूबर से कि जा रही है।इसके लिए पहले रोगी को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।जो बिल्कुल निशूल्क है।बैठक मे सात निश्चय योजना को घर-घर पहुँचाने के साथ पूर्ण शराब बंदी हेतु जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर मुखिया बंसत साह,मुकेश कुमार,भुनेश्वर सिंह,लालजी प्रसाद,शिवशंकर प्रसाद,नथु चौधरी,जदयू बुद्धिजीवी समाज के उपाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी,सुड्डु कुमार,विकास कुमार,पवन कुमार,उज्जवल सिंह,प्यारेलाल पटेल,अशोक पटेल आदि लोग शामिल थे।




Recent Comments