दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
कुमारबाग ग्रीड़ में कार्यरत एक लाइनमैन आज गिर कर गंभीर रुप से जख्मी हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुमारबाग ग्रीड के लोहिया फिटर का मिस्त्री मैनेजर शर्मा बिजली की मरम्मत करने कुड़िया कोठी चौक पर एक पोल पर चढ़े थे अचानक पैर फिसलने से गिर पड़े. तत्काल स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचित किया. जिसके पश्चात बिजली विभाग के जेई चनपटिया राजीव कुमार सिंह एवं एसडीओ उन्हें अस्पताल ले गए अस्पताल में डॉक्टर के अनुसार उनके रीढ़ की हड्डी में समस्या आई है. एसडीओ चनपटिया ने बताया कि उनके रीढ़ की हड्डी में समस्या आई है ,परंतु हालात सामान्य और उन्हें खतरे से बाहर बताया जाता है. बताते चलें कि लाइनमैन का कार्य बिजली को अबाधित रूप से चलाना है जिसके लिए वह सदैव खतरा उठाते रहते हैं.




Recent Comments