
सोनहो में जागरूक करके वाहन चालक और मालिकों को दी जा रही फास्टैग
★फास्टैग नहीं तो लंबी कतार के लिए रहे तैयार, जंप किए तो दोगुना टैक्स
भेल्दी। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर इनदिनों चालकों में फास्टैग को लेकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है।नेशनल हाईवे पर 1 दिसंबर से केन्द्र सरकार ने फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। कैश वसूली के लिए आवश्यक एक लेन होगी बाकी सभी फास्टैग लेन। यदि आपकी गाड़ी फास्टैग नहीं है, तो फिर वाहनों की लंबी कतार में लगने के लिए तैयार रहिए।
सबसे बड़ी दिक्कत वाली बात होगी कि यदि निजी चार पहिया वाहन में फास्टैग नहीं है और दूसरी लाइन में गए तो दोगुना टैक्स भरना पड़ेगा, क्योंकि नेशनल हाईवे क्षेत्रीय अधिकारियों ने सभी नेशनल मार्गों पर टोल नाका में एक कैशलेस बनाने के लिए कड़ाई से पालन करने की तैयारी में है। मैनेजर शेखर सिंह का कहना है कि जिन वाहनों में फास्टैग है वह टोल नाका पर फर्राटे से आगे निकलेंगे। ऐसे वाहनों को रोकने की जरूरत नहीं है।नाका में डंडा गिराने और खोलने का झंझट पूरी तरह समाप्त होने जा रही है। इससे लोगों को टोल नाका पर एक सेकंड का भी समय बर्बाद नहीं होगी।फास्टैग लगे गाड़ियों को टोल प्लाजा से नगद लेनदेन करने की जरूरत नहीं होगी।
फास्टैग ऐसे करेगा काम
राज्य के सभी नेशनल हाईवे फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडीफिकेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित एक सिम जैसा टैग है। यह गाड़ी के डिवाइस पर लगाया जाएगा। टोल प्लाजा पर लगी डिवाइस को रीड कर लेती है और टोल गेट खुद-ब-खुद खुल जाता है। टोल बूथ से निकलते समय टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं है। यूजर को टैग खाते से होने वाले सभी भुगतान की जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एस्से मिलती है।
2.5 प्रतिशत कैशबैक ऑफर भी
केंद्र सरकार ने फास्टैग को बढ़ावा देने के लिए मार्च 2020 तक 2.5% कैशबैक देने का ऑफर देने की योजना बनाई है ताकि अधिक से अधिक लोग वाहनों में फास्टैग का उपयोग कर सकें। फास्टैग 2014 में शुरू किया गया है। जिसे एक दिसंबर 2019 से अनिवार्य किया जा रहा है।
टैग के लिए यह दस्तावेज जरूरी
फास्टैग ऐप डाउनलोड करें या फिर पेटीएम से लेकर सभी निजी और सरकारी बैंकों से लिया जा सकता है। सोनहो टोल प्लाजा पर भी मिल रही है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, गाड़ी मालिक का पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ व एड्रेस प्रूफ फोटो कॉपी देनी होगी। साथी ओरिजिनल कॉपी भी दिखानी होगी।
सोनहो टोल प्लाजा पर चलाई जा रही जागरूकता अभियान
फास्टैग को लेकर छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर पिछले कई सप्ताह से बैनर पोस्टर माइक एवं रेडियो के माध्यम से सभी वाहन चालकों को फास्टैग की आवश्यकता एवं होने वाले फायदे की जानकारी दी जा रही है। वाहन चालक इसकी जानकारी जानकर बहुत ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।




Recent Comments