परसा(सारण)।लॉक डाउन के क्रम में देश में पेट्रोल डीजल की दर में हो रही लगातार बृद्धि को लेकर दारोगा राय चौक पर सीपीआईएम के जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम नितीश कुमार का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन के पूर्व कार्यकर्ताओ द्वारा पीएम तथा सीएम के खिलाफ नारेबाजी किया गया।नारेबाजी में कार्यकर्ताओ ने तेल के दर में केंद्र और राज्य सरकार के सहमति से बृद्धि कर किसानों पर कहर बरसाने,प्रवासी मजदूरों के साथ धोखाबाजी करने,तेल की दर को कम करने,पीएम और सीएम से पद से इस्तीफा देने की मांग किया।जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि देश में कोरोना महामारी से जनता त्रस्त है।प्रवासी मजदुर रोजगार के लिए भटक रहे है।किसान महंगाई से परेशान है।और केंद्र सरकार द्वारा तेल के दरों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है।जिसमे सीएम नीतीश कुमार सह्ययोग कर रहे है।नैतिकता के आधार पर पीएम और सीएम को अपने पद से इस्तीफा देने की बातें कही।पुतला दहन में कामरेड विनोद कुमार गौतम कुमार नगनरायण राय भुनेश्वर दास अजय दास सुजीत राम बब्लू कुमार विशाल कुमार मो कलामुद्दीन सकील अहमद अब्दुल सत्तार आदि शामिल थे।