परसा(सारण)।गत एक सप्ताह पूर्व चीन बोर्डर लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए वीर सपूतों के याद में शुक्रवार को नगर पंचायत परसा बाजार के शिव मंदिर परिसर में श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रधांजलि कार्यक्रम में स्थानीय विधायक स पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार अर्जुन सिंह डॉ नागेश्वर प्रसाद राय अशोक कुमार चैन शिव कुमार सिंह उमेश राय लाल बाबु राय चन्दन कुमार सिंह विकास कुमार दारोगा राय आदि दर्जनों लोगो ने शहीद बिर सबूतों के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दिया।पुष्पांजलि अर्पित करने के पूर्व शिव मंदिर परिसर से दरोगा राय चौक तक कैडल मार्च निकाल गया।जिसमे बाजार के सैकड़ो दुकानदार, आम जनता तथा जनप्रतिनिधियो ने भाग लिया।