
लाखों रु. का चावल ट्रक के साथ हुआ जप्त,4 हुए गिरफ्तार
ロ नगरा गोदाम प्रबंधक, गुणक नियंत्रक एवं सीओ ने दिया क्लीन चिट निजी मुचलका पर हुए रिहा
नगरा(सारण) : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक पर संदेह के आधार पर एक गोदाम के सामने से चावल लोड होते ट्रक को पकड़ा गया। इस चावल की जांच करने के लिए एफ सी आई नगरा के गोदाम प्रबंधक एवं गुणक नियंत्रक ने जांच कर कहा कि चावल एफ सी आई का नही है।तब दोनो पदाधिकारियो एवं नगरा अंचलाधिकारी ने लिखित दिया तथा चावल के नमूने को 6 पैकेट में सील किया गया।उसके बाद सबो को छोड़ दिया गया । गिरफ्तार होने वालों में गोदाम का मालिक मनोज कुमार साह पिता समतोल साह ग्राम खैरा थाना खैरा एवं मुंशी संजय कुमार पिता कमला साह ग्राम आफौर दोनों की उम्र 38 वर्ष है।साथ ही ड्रावर एवं खलासी शामिल थे।




Recent Comments