दरियापुर में वॉलीवॉल कोर्ट का उद्घाटन शिकारपुर बनाम सोनपुर के बीच खेल प्रतियोगिता के साथ हुआ

दरियापुर(सारण) : प्रखण्ड क्षेत्र के दरिहारा ठाकुरबाड़ी परिसर में 15 लाख रूपये की लागत से बने इपीडीएम वॉलीवॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया.वॉलीवॉल कोर्ट का उद्घाटन भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह, गोलोक बिहारी शरण सिंह और विश्वनाथ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर किया गया.

इस दौरान राकेश कुमार सिंह ने बताया की हमारे स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा दरिहारा की धरती पर वॉलीवॉल कोर्ट का निर्माण करवाने से हमारे क्षेत्र के युवाओं में वॉलीवॉल खेल के प्रति लगाव बढ़ेगा तथा इस खेल के माध्यम से देश दुनिया में नाम रौशन करेगा.आगे उन्होंने बताया ग्रामीण क्षेत्र के युवा के अंदर छुपी प्रतिभा जिस प्रकार से दबी रह जाती थी अब वैसी हालात नहीं आयेगी तथा इस वॉलीवॉल कोर्ट के निर्माण होने से हमारे युवा को भी खेल के क्षेत्र में अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा.आधुनिक समय में संसाधन और व्यवस्था के अभाव में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों मे जिस प्रकार से वॉलीवॉल खेल का अस्तित्व खोता जा रहा था अब वॉलीवॉल कोर्ट के बनने से ग्रामीण क्षेत्र में भी इस खेल के प्रति युवाओं में दिलचस्पी बढ़ेगी.वॉलीवॉल कोर्ट उद्घाटन का पहला मैच शिकारपुर बनाम सोनपुर के बीच खेला गया.सोनपुर ने रोमांचक मुकाबले में शिकारपुर को 3-0 से हरा कर उद्घाटन मैच के दरियाबाबा कप पर कब्जा जमाया. वॉलीवॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे. इस मौके मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह,सिटु सिंह, सुधाकर सिंह, निक्कू कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, मुन्ना सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष निरंजन शर्मा,पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, अरविन्द सिंह,रंधीर सिंह, शत्रुधन सिंह आदि उपस्थित थे