परसा में शांति समिति की बैठक आयोजित,डीजे पर रोक

परसा-रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाली जुलुस को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह द्वारा शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता डीएसपी अतानु दत्ता ने किया।बैठक में सोनपुर एसडीपीओ अतानु दत्ता रामनवमी कि जुलुस पर चार्चा करते हुए लोक सभा आम चुनाव में लगी आदर्श अचार संहिता को देखते हुए जुलुस में डीजे बाजा और बाईक रैली पर प्रतिबन्ध लगाया।और आपस में मिल जुलकर शांति पूर्ण जन्मोत्सव मानाने का अपील किया।बैठक में उपस्तिथ सभी पदाधिकारी को जुलुस पर पैनी नजर रखते हुए सहयोग करने का निर्देश दिया।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रजतकिशोर सिंह एसआई असदुल इस्लाम मुखिया हरेशर सिंह पूर्व मुखिया राजेन्द्र राय राजकिशोर राय अख्तर हुसैन डॉ विनय शर्मा लालबहादुर राय मुख्तार राय बालेश्वर सहनी दिनेश सिंह शत्रोहन सिंह भूलन सिंह विकाश कुमार सिंह रवि कुमार राजेश कुमार राजू कुमार राय रामनाथ साह मोहम्मद असलम राधेश्याम कुमार इत्यादि दर्जनों लोग शामिल थे।