
मशरक में सड़क की दुर्घटना में माॅ समेत बच्चा घायल
मशरक(सारण)मशरक थाना क्षेत्र के बेन छपरा गांव में सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो छोटे छोटे बच्चे घायल हो गए गंभीर रूप से घायल महिला को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ. अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया घटना में घायल मशरक के बेन छपरा गांव निवासी प्रियंका देवी (35वर्ष) पति राजू सिंह और उसका दो बच्चा राकेश कुमार (6माह) तथा 2 वर्ष के मुनी हैं। प्रियंका देवी अपने दो बच्चो समेत अपने पिता के साथ मोटरसाईकिल से गोपालगंज जिला के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव जा रहें थे। अभी घर से निकलकर गाव की सड़क पर ही आये थे कि स्पीड ब्रेकर पर महिला अपने बच्चो समेत गिर पड़ी। गिरते ही महिला बेहोश हो गई और एक बच्चा का सर फट गया । स्थानीय गांव के लोगों ने आनन-फानन में मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए लाया। जहां महिला की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया




Recent Comments