
परसा(सारण) : स्थानीय हाई स्कूल के प्रांगन में एक दिवसीय जदयू के सांगठनिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन जदयू के पूर्व विधायक छोटेलाल राय द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश संगठन प्रभारी गोपालगंज के बैकुंठपुर पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राज्य सभा संसाद डॉ सीपी सिंह के निर्देश पर पूरे बिहार में बूथ अध्यक्ष तथा सचिव का संगठन का गठन किया गया है।जिसको पूर्ण रूप से बूथ स्तर पर लागू करने के लिए कार्यकर्ताओ को संगठित किया जा रहा है।ताकि आगामी होने वाले विधानसभा की चुनाव में आसानी से बूथ पर जीत दर्ज कर चुनाव जीता जा सके।उन्होंने जल जीवन हरियाली को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 19 जनवरी को प्रयोजित मानव शृंखला को एक जुट होकर सफल बनाने का अपील किया।प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर बूथ स्तर पर जिम्मेवारी के साथ बूथ स्तर के अध्यक्ष और सचिव को पार्टी को जीत के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।जबकि स्थानीय पूर्व विधायक छोटेलाल राय ने उपस्तिथ विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की मुहिम को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदन करने की अपील किया।कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद विकल अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू जिला प्रभारी अरविंद कुमार राय जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू अंसारी जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह नंदकिशोर सिंह माधुरी कुमारी प्रो शिवकुमार प्रसाद राय चन्द्रेव सिंह कामेश्वर सिंह कुमार अशोक आदि ने अपना विचार प्रकट कर आगामी चुनाव में बूथ से जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ते से अपील किया।कार्यक्रम में मनु गिरी शैलेन्द्र विद्यार्थी नरेश राय बिजली राय इम्तेयाज अंसारी राज मोहन सिंह ललन सिंह दशरथ राय लाल प्रकाश कृष्णा साह सुरेंद्र पटेल विजय राम आदि शामिल थे।अध्यक्षता डॉ रत्नेश पटेल संचालन जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू धन्यवाद ज्ञापन कुमार अशोक ने किया।




Recent Comments