सारण सांसद के सौजन्य से जरूरतमंद मरीजों के सहायतार्थ दरियापुर अस्पताल प्रबंधन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा कंबलछपरा. सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से भाजपा के कार्यकर्तओं ने दरियापुर अस्पताल प्रबंधन को गरीब मरीजों के सहायतार्थ 35 कंबल सौंपे।गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के साथ एक दर्जन कार्यकर्तओं ने दरियापुर स्वास्थ केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ सतेंद्र कुमार को 35 कंबल सौंप दिया।जिसका उपयोग अस्पताल प्रबंधन ठंड के मौसम में गरीब जरूरतमंद मरीजों के लिए करेगा।बता दें कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद श्री रूडी को ग्रामीणों ने कड़ाके की ठंड को लेकर अस्पताल में कंबल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की थी।जिसके बाद सांसद ने स्वयं के सौजन्य से जनता की मांग पर कार्यकर्तओं के माध्यम से अस्पताल को कंबल मुहैया कराया है।इस मौके पर रणधीर सिंह, नागेंद्र सिंह,मुखिया हरि साहनी, मनोज राय, सतयेंद्र कुमार,,मुखिया शेखर सिंह, विनोद यादव, चंदन कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।




Recent Comments