ग्रामीणों ने इंतजार के बाद खुद उठाया बीड़ा , श्रमदान से बना रहे हैं सड़क

अमनौर /सारण
स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिए जाने के बाद गांव के लोगों ने श्रमदान व चंदा जुटाकर सड़क निर्माण का कार्य कर रहे हैं. यह मामला प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित धरहरा कला गांव का है जहां इस बार आयी भयंकर बाढ़ से यहां के लोग त्रस्त हो गये थे. बाढ़ के पानी से गांव से निकलना दुर्लभ हो गया था. मालूम हो कि उक्त गांव में जहां एक तरफ मही नदी है तो दूसरी तरफ खाली मैदान बरसात में जब नदी का जलस्तर बढता है तो पुरे मैदान में पानी भर जाता है. पानी भर जाने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो जाता है. उक्त रास्ता निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई पर कोई नतीजा नहीं आने पर खुद निर्माण करने का बीड़ा उठाया. और आपस में चंदा उगाही कर ग्रामीणों ने अपने सहयोग से 400 मी लम्बा रास्ता बनाने का संकल्प लेते हुए कार्य प्रारम्भ कर दिया. लोगो का कहना है कि इस टोले में सभी जाति वर्ग के लोग रहते है,कई वर्षों से स्थानीय जन प्रतिनिधि का गुहार लगाते लगाते थक गए थसंवाददाता-अमनौर. स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिए जाने के बाद गांव के लोगों ने श्रमदान व चंदा जुटाकर सड़क निर्माण का कार्य कर रहे हैं. यह मामला प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित धरहरा कला गांव का है जहां इस बार आयी भयंकर बाढ़ से यहां के लोग त्रस्त हो गये थे. बाढ़ के पानी से गांव से निकलना दुर्लभ हो गया था. मालूम हो कि उक्त गांव में जहां एक तरफ मही नदी है तो दूसरी तरफ खाली मैदान बरसात में जब नदी का जलस्तर बढता है तो पुरे मैदान में पानी भर जाता है. पानी भर जाने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो जाता है. उक्त रास्ता निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई पर कोई नतीजा नहीं आने पर खुद निर्माण करने का बीड़ा उठाया. और आपस में चंदा उगाही कर ग्रामीणों ने अपने सहयोग से 400 मी लम्बा रास्ता बनाने का संकल्प लेते हुए कार्य प्रारम्भ कर दिया. लोगो का कहना है कि इस टोले में सभी जाति वर्ग के लोग रहते है,कई वर्षों से स्थानीय जन प्रतिनिधि का गुहार लगाते लगाते थक गए थे. उक्त सड़क का निर्माण सतेन्द्र सिंह के घर से लेकर देवी स्थान तक किया जा रहा है,जिसमे ग्रामीणों ने लगभग एक लाख तीस हजार रुपया चंदा इक्कठा कर कार्य को प्रारम्भ किया है, जिसमें अभी मिट्टी करण का कार्य प्रारम्भ है, जिसके बाद इट्टी करण का कार्य किया जाएगा.
इस कार्य में सहयोग करने वालो में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया दिलीप सिंह,वार्ड सदस्य मयंक कुमार सिंह,बृज भूषण सिंह,रामेश्वर सिंह,बिमल देव सिंह,महेश सिंह,जन्मे जय,कन्हैया सिंह,मुख्य रूप से है.




Recent Comments