मीणा समाज के पंच पटेलो ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
आज़ाद नेब
जहाजपुर 20 जुलाई। पिछले दिनों कुषलगढ एसडीएम रामेश्वर दयाल मीणा की संदिग्ध मौत के मामले मे जहाजपुर क्षेत्र के मीणा समाज के पंच पटेलो ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया। मीणा समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल मीणा के नेतृत्व मे सेकडो लोगो ने एसडीएम की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग मुख्यमंत्री से करते हुए जांच सीबीआई से कराने की मांग की। चावण्ड माताजी से जुलुस के रूप में पंच पटेल एसडीएम कार्यालय पहूंचे इस दौरान प्रधान षिवजीराम मीणा,चेयरमेन नरेश कुमार व कांग्रेस नेता रामकुवार मीणा सहित पंच पटेल व अन्य जनप्रतिनिधी भी मौजूद थे।