
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड के रामपुर खोरम गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में नगरा मंडल और मढ़ौरा पश्चिमी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बिहार राज्य सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आमजन को केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से देश के करोड़ों नागरिकों का जीवन सुगम हुआ है। इस अवसर पर सारण जिला के भाजपा नेता वेद प्रकाश उपाध्याय, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, नगरा मंडल अध्यक्ष शैलेश कुमार, दयानंद सिंह, मदन सिंह, प्रो. राम बाबू सिंह, मुखिया अमरेंद्र सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर श्याम नंदन शर्मा ‘विद्रोही’ के धन्यवाद ज्ञापन किया।




Recent Comments