स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने रिविलगंज के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया,इस दौरान विधायक के साथ रिविलगंज पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार रौशन रिविलगंज के अंचलाधिकारी सहजाद अहमद और बीडीओ राजू कुमार भी मौजूद थे.विधायक डॉ गुप्ता ने उपस्थित अधिकारीयों को छठ घाट की साफ सफाई पर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.विधायक ने कहा की उन सभी मार्गो को जितना जल्दी
होसके ठीक कराये जिससे होकर छठ व्रती घाट पर पहुंचेंगे.विधायक ने कहा की लोक आस्था के इस महान पर्व मे कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए.जहाँ भी लगे की घाट मे कोई कमी है वहां पर्याप्त मात्र में सुरक्षा बल की व्यवस्था करें.उन सभी घाटों को चिन्हित करें जहाँ गोताखोर की आवश्यकता हो वहां उनकी तैनाती की जाए.कुछ घाटों पर विधायक ने नाव और गोताखोर की निश्चित रूप से तैनाती साथ ही बेरेकटिंग करने को कहा.रिविलगंज पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को घाट की साफ़ सफाई खुद से ध्यान रख कर करवाने को निर्देशित विधायक द्वारा किया किया.इस दौरान रिविलगंज मण्डल अध्यक्ष अनुरंजन कुमार,विपिन बिहारी सिंह,मोहन मुरारी गुप्ता,किशोर सिंह पपू,संतोष सिंह,सतेंद्र शर्मा