परसा- पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अगल जगहों से छापेमारी कर चार शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार धंधेबाज परसौना गाँव निवासी पवन शर्मा मुन्ना शर्मा व हाजीपुर का अजय शर्मा को 15 लीटर दारू और एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।वही थाना क्षेत्र के अंजनी बाजार से रामाशंकर साह को 3.75 एमएल के 13 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि चारो शराब धंधेबाज पर उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी दर्ज कर छपरा जेल भेज दिया गया।