लौरिया संवाददाता की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकल से नवलपुर जाने वाली रास्ते में खापटोला मोड़ के पास हथियार दिखाकर बाइक सवार से 98 हजार रुपए की लुट लेने की ख़बर मिली हैं। पीड़ीत युवक के अनुसार सुपर स्पलेंडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 एई 2610 से लौरिया स्टेट बैंक से 98 हजार रूपए निकाल अपने घर पिपरा भटैया जाने के क्रम में तीन बाइक पर कुल छव लूटेरों ने हथियार के बल पर लुट लिया और वापस चटकल मोड़ की ओर निकल गए। पीड़ीत युवक ने इस संबंध में अपने परिजन एवं लौरिया थाना को सुचना दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। जिस युवक को लूटेरों ने अपना शिकार बनाया है वह पीपरा भटैया के योगेन्द्र सिंह का पुत्र विनोद सिंह बताया गया है। उसके साथ उसी गांव का दूसरा युवक श्याम भी था।




Recent Comments