पत्रकार एन.के.नवल को पितृ शोक,नेवारी में हुआ शोक सभा
तरैया(सारण)।31.01.2020 : दैनिक समाचार पत्र के तरैया संवाददाता एन.के.नवल के पिता अशर्फी राय का देहांत शुक्रवार को पटना एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हो गया।उनकी तबियत अचानक एक सप्ताह पूर्व बिगड़ गयी थी।जिनका उपचार पटना में चल रहा रहा था।जहाँ उन्होंने शुक्रवार को दोपहर अंतिम सांस लिया और इस दुनिया से अलविदा हो गये।घटना की सूचना पहुँचते ही सारण जिला पत्रकार संघ तरैया इकाई के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता व संयोजक राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तरैया पत्रकार मंडली उनके पैतृक गाँव नेवारी पहुँचे और पीड़ित पत्रकार सह तरैया इकाई के सचिव को ढांढ़स बँधाया।और शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर इस दुःख की घड़ी में सहन -शक्ति प्रदान करें।उक्त मौके इकाई सदस्य राजकिशोर साह,मनोज कुमार,धर्मेन्द्र कुमार, रंजन कुमार व अन्य मौजूद थे।
कल 01 फरवरी को दस बजे सुबह में अंतिम संस्कार मथुरा धाम के समीप सोहागपुर सगुनी गंडक नदी तट पर होगा।




Recent Comments