पानापुर(सारण)नेपाल द्वारा वाल्मीकि नगर बराज से गंडक नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण पानापुर में बाढ़ की आशंका से लोग सहमे हुए है । 2017 में प्रलयंकारी बाढ़ की विभीषिका झेल चुके लोगो मे अभी से ही दहशत व्याप्त है । इस बीच संभावित बाढ़  के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीम पानापुर पहुँच गयी है । सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को उत्क्रमित मध्य विद्यालय महम्मदपुर में ठहराया गया है ।  एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि टीम 6 नावों के सहारे प्रखंड में किसी भी आपदा के समय पूरी तरह मुस्तैद रहेगी ।सीओ रणधीर प्रसाद ने लोगो को आगाह किया कि वे घबराए नही । प्रशासन किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी तरह अलर्ट है ।