बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज की माता शोबैदा खातून का निधनछपरा. बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज की माता शोबैदा खातून का निधन शुक्रवार की सुबह हो गया. उनकी उम्र 82 साल थी और लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं. अपने पीछे वह सात पुत्र और चार पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. श्री परवेज उनके सबसे बड़े पुत्र हैं. वह एक धर्मपरायण महिला थीं और गरीबों की मदद में सदैव बढ़ चढ़ कर सहयोग करती थीं. निधन का समाचार सुनते ही श्री परवेज के करीमचक स्थित आवास पर उनके संबंधियों, शुभचिंतकों और समर्थकों का तांता लग गया. सभी लोगों ने उनकी आत्मा के शांति और परिवार वालों के धैर्य की कामना की. उनके जनाजे की नमाज साहेबगंज जामा मस्जिद में अदा की गयी और करीमचक कब्रिस्तान में दफन किया गया.