डिग्रीधारी बेरोजगार संगीत कलाकारों ने मानव श्रृंखला बना किया विरोध

एकमा(सारण)। डिग्रीधारी बेरोजगार संगीत कलाकारों ने आज गायक साहेब गिरी के नेतृत्व में एकमा में मानव श्रृंखला बनाकर अपने गुस्से का इजहार किया। श्री गिरी ने बताया कि बिहार सरकार डिग्रीधारी कलाकारों के रोजगार की दिशा में सकारात्मक पहल नही कर रही है। जबकि अधिकांश विद्यालयों में संगीत शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगे नही मान ली जातीं तबतक हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा। मानव सृंखला में क्रमशः अरुण चौबे वरुण जी संजय जी अनंत दुबे आदि अनेक कलाकार मौजूद थे।