
नहीं रहे मढ़ौरा के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष डाॅ राजनारायन दीक्षित,निधन से कार्यकर्ताओं में शोक
मढौरा(सारण): मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे मिर्जापुर निवासी 87 वर्षीय राज नारायण दीक्षित के निधन पर स्थानीय कार्यकर्ता शोक की लहर फैल गयीं ।श्री दीक्षित का बीती रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. दीक्षित मढ़ौरा मंडल बीजेपी के तीन कार्यकाल तक अध्यक्ष रहे थे । प्रखंड बीजेपी को स्थापित करने अौर आगे ले जाने मे राज नारायण दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी । इनके निधन पर मंडल भाजपा के उदय प्रताप सिंह मुकेश, नगर भाजपा अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सतिश उर्फ गामा सिंह, युवराज भास्कर, प्रियतम सिंह, मुन्ना लाल गुप्ता, मनोज सिंह, मंतोष सिंह सहीत अन्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज नारायण दीक्षित का अब नही होना एक बहुत
बड़ी कमी है ।




Recent Comments