सारण:गंडक नदी में डूबने से दस बर्षीय छात्र का मौत
परसा-थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गंडक नदी में डूबने से दस बर्षीय छात्र का मौत हो गया।मृतक छात्र भिखारी छपरा गाँव निवासी मदन महतो का पुत्र नितेश कुमार बताया जाता है।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि भिखारी छपरा गाँव में अखंड अष्टयाम को लेकर कलशयात्रा निकला गया था।जलभरी के लिए बहलोलपुर गंडक नदी घाट पर जलभरी के लिया कलशयात्रा गया था।जिसमे छात्र भी साथ गया था।जलभरी के दौरान नदी में छात्र का पैर फिसल गया।जिससे छात्र का मौत हो गया।घटना की सूचना पर सीओ राम भजन राम थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव पहुँच गोताखोर जाल तथा नाव के सहयोग से शव को काफी खोज किया गया।लेकिन शव को देर शाम तक बरामद नही किया जा सका था।छात्र की मौत की खबर मिलते ही पिता माता समेत परिजनों के बीच कोहराम मच गया।गाँव में मातम का महौल उत्पन हो गया।छात्र की मौत के उपरांत ग्रामीणों ने बिचार बिमर्श कर अखंड अष्टयाम को स्थगित कर दिया गया।




Recent Comments