सीवान :वेतन के अभाव में शिक्षकों में भूखमरी
—————————————–
दैनिक खोज-खबर के लिए पचरूखी से राकेश सिंह लववंशी
—————————————–
पचरुखी :- बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पचरूखी के अंचल सचिव जयप्रकाश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार केवल गुणवत्ता का ढ़िंढ़ोरा पीटती है।जबकि शिक्षकों को समय से वेतन की कौन कहे पर्व-त्यौहार में भी वेतन नहीं मिल पाता है।रमजान के महीने में हमारे मुसलमान भाई रोजा रख रहे हैं।लेकिन सेहरी और रोजा खोलने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं।दुकानदार उधारी देने से मना कर रहे हैं ।जिससे शिक्षकों में भूखमरी की स्थिति है।सरकार वेतन संकट के लिए केंद्र पर ठीकरा फोड़ रही है।
श्री सिंह ने बताया कि शिक्षकों को राज्य और केंद्र की राजनीति से क्या मतलब है।उसे समय से वेतन चाहिए।लेकिन आज चार माह से वेतन बाकी है।किसी को कोई चिंता नहीं है।अंतरवेतन की बात करते हुए श्री सिंह ने बताया कि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को शिक्षकों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।यही कारण है कि चार वर्ष पहले का भी अंतरवेतन का भुगतान नहीं हो रहा है।इन्होंने बताया कि अगर जल्द ही भुगतान नहीं होता है तो ग्रीष्मावकाश के बाद जोरदार आंदोलन शुरू किया जाएगा।जिसकी सारी जवाबदेही पचरूखी बीईओ की होगी।




Recent Comments