“एक शाम-शहीदों के नाम” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे खेसारी लाल यादव, शहीदों के परिजन होंगे सम्मानित
25 शहीदों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित।
कार्यक्रम में कई दर्जन कलाकार होंगे शामिल, 6 एकड़ में बन रहा पंडाल
दैनिक खोज खबर, बिदूपुर (वैशाली)
देश को आज़ाद करवाने और देश की सुरक्षा में कुर्बान होने वाले अमर शहीदों के जीवन को दर्शाते हुए एक शाम-शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन बिदुपुर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को ले लोग काफी उत्साहित हैं। वैशाली जिले के बिदूपुर में एक मंच द्वारा 27 अक्टूबर की शाम में एक शाम-शहीदों के नाम कार्यक्रम किए जाने को लेकर बड़ी जोड़-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

इसके लिए छ: एकड़ जमीन पर पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्यक्रम में शहीदों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी औऱ अन्य राज्यों से आ रहे शहीदों की परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मीडियाकर्मियों से बात करने के दौरान अयोजित मंच के प्रवक्ता माही माहिया ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भारत मां का संतान हूं। बहुत दुख होता है जब हमारे फौजी भाई देश के सीमा की रखवाली करते हुवे शहीद हो जाते है।

श्री माही माहिया ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत के तमाम लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि जो जवान शहीद हुए हैं वो हमें सुरक्षा देते हुए शहीद हुए हैं उनकी शहादत को भूलना नही चाहिए। ऐसे वीर जवानों को शत शत नमन है। उन्होंने कहा कि सुकमा में शहीद जवानों के परिजनों को राज्य के कोने-कोने से आए अतिथियों से रूबरू करवाया जाएगा औऱ साथ ही वतन पर मिटने वालें शहीद के परिजनो को सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभा रहे सैनिक विकास कुमार ने बताया कि यूपी, देवरिया, हरियाणा, भोपाल, बिहार के शहीदों के परिजन एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चल पड़े हैं। श्री कुमार ने कहा कि शहीद सम्मान के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल सुपरस्टार अभिनेता ख़ेसारी लाल यादव के साथ साहिल पटेल, ऋतुराज, गौरव जीत सिंह,अभिनेत्री शिला चौहान, राजाबाबू,रोहित राय, विजय राठौर समेत कई दर्जनों कलाकारों के साथ मंचन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिले के वरीय अधिकारी भी शिरकत करेंगे।