
पटना के न्यू बाईपास के जक्कनपुर इलाके मे ट्रक ने 6 लोगों को कुचला
पटना(अनूप नारायण सिंह) : शहर के बाईपास सरिस्ताबद के पास एक ट्रक ने सबसे पहले 70 फीट रोड के पास एक और वहां से 150 मीटर आगे यामहा शो रूम के पास एक और तीसरी जयप्रकाश नगर के पास बाईपास पर एक दुर्घटनाओं को अंजाम दिया। पहली घटना के बाद ट्रक चालक ने अपने को बचाने के लिए ट्रक की गति बहुत तेज कर दी और यामाहा शोरूम के पास एक ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी जिससे ई रिक्शा हवा में 3 फिट तक ऊपर गई और उसमे सवार 3 लोगो में से 2 गंभीर घायल हो गए और एक की मौत हो गई। यामाहा शोरूम के पास से ट्रक वाले ने और गति तेज कर दी और जयप्रकाश नगर के सामने बाईपास पर एक और को टक्कर मार दिया। जयप्रकाश नगर बाईपास से ट्रक चालक ने अपनी ट्रक की गति बहुत तेज कर दी और 90 फीट रोड तक 3 लोगो को और टक्कर मार दिया जिसमे सभी की हालत बहुत गंभीर है। यामाहा शोरूम के पास हुई दुर्घटना में ई-रिक्शा पे सवार लोग प्रशासन के लिए खाना बनाने निकले थे।




Recent Comments