सरकारी योजनाओं में लूट-खसोट के विरोध में आत्मदाह के आवेदन पर प्रशासन रहा हलकान,समस्याओं के निदान का अधिकारियों ने दिया आश्वासन

#दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण) : सरकारी योजनाओं में अनियमितता और लूट खसोट के विरोध में नेता छोटेलाल राय द्वारा शनिवार को प्रकांड कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने की दिया गया आवेदन पर पुरे दिन पुलिस प्रशासन और पदाधिकारी हलकान में रही।आत्मदाह को रोकने के लिए थानाध्यक्ष मो जकारिया के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील रहा।प्रखंड के अलग अलग पंचायत से सैकड़ो महिला पुरुष का प्रखंड कार्यालय पर जन सैलाब उभर पड़ा।प्रखंड के अंजनी पंचायत निवासी नेता छोटेलाल राय के 21 सूत्री मांग को पूरा नही करने पर छोटेलाल राय ने गत 13 अगस्त को एक आवेदन बीडीओ रजत किशोर सिंह को दिया गया था।आवेदन में नियमित राशन किरासन नही बितरण करने बृद्धा पेंशन प्रधानमंत्री आवास योजना दाखिल ख़ारिज शौचालय निर्माण आँगनबाड़ी आदि में घोर अनियमितता बरतने तथा कर्मी द्वारा रिश्वत की मांग करने समेत कई अन्य आरोप लगाया गया था।आरोप पर पहल नही करने पर 31 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दिया गया था।
प्रखंड कार्यालय परिसर पुलिस छावनी में रही तब्दील-
आत्मदाह की आवेदन की जनकारी बीडीओ द्वारा थाना के अलावे अन्य बरिये पदाधिकारी को दिया गया था।जिसपर पहल करते हुए सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा थानाध्यक्ष मो जकारिया के नेतृत्व में अतरिक्त पुलिस बल तैनाथ किया गया था।पुलिस बल के साथ ही अग्नि शमन दल वाहन की तैनाथी किया गया था।पुरे दिन पुलिस प्रखंड कार्यालय तथा अंचल कार्यालय के कर्मि परेशान रहे।आत्मदाह की खबर पर प्रखंड कार्यालय में उमड़ी जनशैलब को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन चार घंटे तक लगातार प्रयास जारी रहा।
प्रखंड से भ्र्ष्टाचार मिटाने के लिए आत्मदाह का लिया था संकल्प-
प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार के 10 बजे सुबह से ही योजना के लाभ से वंचित महिला पुरुष किशोर दिब्यांग आदि की भीड़ जुटने लगी।हजारो की संख्या में उपस्तिथ महिला पुरुष लाभ्यार्थीओ ने नेता छोटे लाल राय के नेतृत्व में बीडीओ सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।पदाधिकारीयो पर जमकर घूसखोरी करने का आरोप लगाया।जनसमूह को संबोधित करते हुए नेता ने जनवितरण दुकानदार पर जानलेवा हमला करने झूठे मुकदमे में फ़साने पुलिस द्वारा प्राथमिकी पर किसी प्रकार की सहयोग और दोषियों पर करवाई नही करने का आरोप लगाया।वही राशन वितरण में ज्यादा राशि वसूल करने कम माप देने नियमित माह नही वितरण करने दाखिल ख़ारिज में रिश्वत की मांग करने बृद्धा पेंशन शौचालय आवास योजना राशन कार्ड में रिश्वत लेने समेत कई आरोप लगाया गया।
बीडीओ ने नेता को पानी पिलाकर आत्मदाह करने से रोक-
प्रखंड कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने वाले नेता छोटेलाल राय की 21 सूत्री मांग को पूरा करने की पहल करते हुए बीडीओ रजत किशोर सिंह के नेतृत्व में सीओ रामभजन राम थानाध्यक्ष मो जकारिया जेएसएस अरविन्द पासवान आदि पदाधिकारीयो ने खुले मंच से सभी शिकायतों पर एक एक कर आक्रोशित लोगो को समझाया।बीडीओ ने मांग पर पहल करते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओ के लिए वंचित ग्रामीणों को एक शिविर आयोजित कर योजना से जोड़ने उचित लाभ्युवको को योजना की लाभ दिलाने तथा रिश्वत मांगने वाले कर्मी पर सत्यापन कर क़ानूनी करवाई करने के बाद नेता को पानी पिलाकर बीडीओ ने आत्मदाह को रोका और मामला शांत हुआ।