मढ़ौरा(सारण).वृहस्पतिवार को स्थानीय नगर पंचायत में भाजपा नेता मनोज सिंह द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद की उपस्थिति मे सफाई सेवाकर्मियों के बीच में मुफ्त राशन बांटा गया।एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी के आवास के समीप गुरुवार को कोरोना संक्रमण काल मे अहम भूमिका निभाने वाले दर्जनों सफाईकर्मी को राशन सामग्री देकर सफाईकर्मीयों का हौसला बढ़ाया गया।सफाईकर्मीयों को दिए गए सामग्री में आटा, चावल, नमक तथा साबुन शामिल था।इस दौरान भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताया की इस विषम परिस्थिति में जब सभी नगर वासी अपने घर के अन्दर रहते हैं, तब नगर के सभी सफाईकर्मी निष्ठापूर्वक अपने हाथ मे झाडू लेकर पूरे नगर का साफ-सफाई नियमित रूप से करते हैं। ये लोग निश्चय ही अपने जान को जोखिम में डालकर सड़क, गली, नली इत्यादि का सफाई करते है, जो अत्यंत सराहनीय है। अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने भी कोरोना जैसे विश्वव्यापी महामारी काल मे सफाई कर्मियों की सेवा की सराहना किया और कहा कि इनलोगों का समाज के लोगो द्वारा सम्मान किया जाना अच्छा पहल है।मौके पर नगर पार्षद मीरा देवी,भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, रमेश सिंह, परमेश्वर सिंह, संतोष कु• महतो शशि सिंह, चंदेश्वर राय, मनोज राय, अर्णव राज, अर्जुन साह, गोलू कुमार आदि थे।