सारण/मांझी। मांझी में संचालित अनुभव जिंदगी का नामक सोशल मीडिया ग्रुप जरूरतमंदों की उम्मीदों पर लगातार खरा उतर रहा है। शनिवार को स्थानीय बलिया मोड़ स्थित रेणुका हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए भर्ती लालती देवी नामक महिला मरीज के लिए ग्रुप के दो सदस्यों ने ब्लड डोनेट कर मानवता की सच्ची मिशाल पेश की है। सोशल मीडिया पर ब्लड के डिमांड का मैसेज देख कर पत्रकार संजीव शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता धनजीत कुमार ने खुद मरीज के पास पहुंचकर ब्लड डोनेट किया। मौके पर समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान ड़ॉ विश्वम्भर पोद्दार राज कुमार साह तथा मरीज के पति सत्येन्द्र साह आदि लोग मौजूद थे।